आस्था भक्तिउत्तर प्रदेशखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीलोरमी

तीज महोत्सव कार्यक्रम : लोकगायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर के गानों पर झूमते नजर आए डिप्टी सीएम अरुण साव।

02 सितंबर 2025 – लोरमी के हाईस्कूल मैदान में सोमवार  को तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोरमी विधानसभा क्षेत्र की माताएं और बहनें मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में थिरकते डिप्टी सीएम सहित साथी


सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। जब उन्होंने लोकप्रिय लोकगीत “मुख मुरली बजाए छोटे से श्याम कन्हैया” गाया तो पूरा पंडाल झूम उठा। इसी बीच डिप्टी सीएम अरुण साव भी मंच पर थिरकते नजर आए, जिनकी झलक ने दर्शकों का उत्साह और दोगुना कर दिया।

डिप्टी सीएम ने क्या कुछ कहा सुने ।


महोत्सव में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..