उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़महिला संघमुंगेली

दीदी के गोठ कार्यक्रम: स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सफलता की कहानियों का प्रसारण..

मुंगेली, 31 अगस्त 2025। ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘दीदी के गोठ’ विशेष रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

प्रेरक कहानियों से मिली आत्मनिर्भरता की सीख

कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। कठिनाइयों को पार कर मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ी इन महिलाओं ने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया।

10 महिलाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ‘लखपति दीदी पहल’ अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके आत्मनिर्भरता और समाज में प्रेरणा का प्रतीक है।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने कहा कि बिहान योजना और लखपति दीदी पहल ने महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। आज महिलाएं अपने परिश्रम और संकल्प से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति  उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत मुंगेली सभापति  खोरबहरीन साहू, जनपद सदस्य  महेंद्र यादव, राजेश अंचल, जनपद पंचायत सीईओ  राकेश साहू, बिहान राज्य कार्यालय से एएसपीएम, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...