उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावतोखन साहूबिलासपुरभारतीय जनता पार्टीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरतनपुरलोरमी विधायकसफलता

अटलजी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा : अरुण साव , विकास के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन की सरकार : तोखन साहू

संपादकीय समाचार 29 अगस्त 2025 शुक्रवार।

रतनपुर/बिलासपुर-  लोरमी विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुरुवार को रतनपुर में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें नगर पालिका के नवीन कार्यालय, अटल परिसर व आश्रय स्थल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 76 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। डिप्टी सीएम साव ने रतनपुर में अतिरिक्त 4 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया गया है और रतनपुर के वैभव के अनुरूप व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों, गांव और गरीबों के जीवन में विकास की क्रांति लाई। तालाबों की नगरी रतनपुर में पर्यटन व सौंदर्यीकरण कार्यों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी