केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभजपा राट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डाभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रयासों से बिलासपुर व मुंगेली जिलों में ₹75.44 लाख के 14 विकास कार्यों को स्वीकृति

मुंगेली/बिलासपुर- 03 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2025-26 के तहत स्वीकृत हुए कार्य

ग्रामीण अधोसंरचना को सशक्त करने की दिशा में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू जी के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बिलासपुर एवं मुंगेली जिलों में ₹75.44 लाख की लागत से 14 निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन कार्यों में सी.सी. सड़क, नाली निर्माण तथा सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्य शामिल हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और सार्वजनिक सुविधा को बेहतर बनाएंगे

  • बिलासपुर जिले में स्वीकृत 6 कार्य
    कुल राशि – ₹31.20 लाख

परसदा, सिलतरा, साजापाली, गोबरी, चकरभाठा एवं नेवसा ग्रामों में सी.सी. रोड निर्माण हेतु ₹5.20 लाख प्रति कार्य स्वीकृत।

मुंगेली जिले में स्वीकृत 8 कार्य
कुल राशि – ₹44.24 लाख


पकरिया, सिलदहा, ठाकुरकापा, चिखलदाह, सिंघनपुरी व बिदबिदा में सी.सी. रोड निर्माण
सुरदा में नाली निर्माण
भूतकछार में सामुदायिक भवन निर्माण

कुल स्वीकृत राशि: ₹75.44 लाख(अक्षरी: पचहत्तर लाख चवालीस हजार रुपये मात्र)

इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने कहा कि
“यह स्वीकृति हमारे क्षेत्र के गांवों में विकास की रफ्तार को और तेज करेगी। हमारी प्राथमिकता है कि हर ग्रामीण नागरिक को मजबूत अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हों।”

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...