उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपंचायत मंत्रीपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

सुशाशन तिहार 474 हितग्राहियों को राशन, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित…

ग्राम चेचानडीह में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

प्रथम चरण में प्राप्त 04 हजार 317 आवेदनों का शतप्रतिशत किया गया निराकरण

01 हजार से अधिक लोगों का पीएम आवास सूची में जुड़ा नया नाम

मुंगेली, 29 मई 2025 – सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चेचानडीह मंे आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और प्रथम चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। शिविर में पेण्ड्रीतालाब (एन.), ढोलगी, बुधवारा, परसवारा, कोदवामहंत, बघनीभांवर, चेचानडीह, कोसाबाड़ी, लपटी, रहंगी, मोहबंधा, नवागांव वेंकट, बिठलदह, डिण्डोल और सेमरिया सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शिविर का लाभ उठाया।
लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में चेचानडीह क्लस्टर में मांगों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 04 हजार 317 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण कर आमजनों को राहत पहुंचाई गई है। शिविर में 474 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, इनमें 233 लोगों को पीएम आवास की स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 03 महिलाओं को चेक, 04 को लखपति दीदी प्रमाण पत्र, 07 लोगों को शौचालय स्वीकृति आदेश, 20 को पेंशन स्वीकृति आदेश, 30 लोगों को नवीन जॉब कार्ड, 04 को डबरी निर्माण व 05 को पशु शेड निर्माण की स्वीकृति, 48 को नवीन राशनकार्ड, 05 को फलदार पौध, 03 को नोनी सुरक्षा योजना का बॉण्ड पेपर, शिक्षा विभाग द्वारा 10 बच्चों को एम.आर. किट व छड़ी, मछली पालन विभाग द्वारा 01 को आईस बॉक्स, क्रेडा विभाग द्वारा 08 को सोलर स्ट्रीट लाइट व 03 को सोलर ड्यूल पम्प, सहकारिता विभाग द्वारा 40 कृषकों को केसीसी योजना के तहत चेक राशि, समाज कल्याण विभाग द्वारा 26 का नवीन पेंशन पंजीयन, परिवहन विभाग द्वारा 09 लोगों को लर्निंग लाईसेंस, कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 04 लोगों का नया पंजीयन कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास प्लस 2.0 अंतर्गत 01 हजार से अधिक लोगों का नाम जोड़ा गया है। शिविर में संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान करने तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में आमजनों से आवेदन प्राप्त कर द्वितीय चरण में निराकरण किया गया। तीसरे चरण अंतर्गत ग्राम पंचायतों का एक क्लस्टर बनाकर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजनों को उनके आवेदन के निराकरण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नए आवेदन भी लिए जा रहे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...