कलेक्टरछत्तीसगढ़पंचायत मंत्रीमुंगेलीस्वास्थ्यस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल

कंचनपुर में आयुष्मान कार्ड के नाम पर वसूली का मामला, उपसरपंच को दी गई धमकी,देखे वीडियो वायरल…

मुंगेली 25 मई 2025 – आयुष्मान महाभियान कार्यक्रम के दौरान जिला मुंगेली के विकासखंड पथरिया के ग्राम कंचनपुर से आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर रुपए वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामवासियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी द्वारा प्रत्येक कार्ड के लिए ₹500 की मांग की जा रही थी, और कई ग्रामीणों से यह राशि वसूल भी की गई।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क कार्ड बनाए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर मुंगेली जिला बाकी जिलों की तुलना मे आगे है,, ऐसे समय मे इस प्रकार की घटना का सामने आना अभियान की पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े कर रहा है,,
उक्त जानकारी सामने आने के बाद ग्राम के उपसरपंच द्वारा लिखित आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसमें वसूली की पुष्टि ग्रामीणों द्वारा की गई है। उपसरपंच द्वारा विरोध करने पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी राम सिंह राजपूत द्वारा उन्हें धमकी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, मनियारी टाईम्स न्यूज24 इस वायरल वीडियो की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी