उत्सवछत्तीसगढ़भाटापारासामाजिक

ब्राह्मणों ने भरी हुंकार पाश्चात्य सभ्यता का किया बहिष्कार…

भाटापारा/ रायपुर- 22 अप्रैल 2025

राकेश तिवारी किए गए सम्मानित ,

ब्राह्मण समाज के विवाह में प्री वेडिंग शूट के बहिष्कार का कराया संकल्प

भाटापारा छत्तीसगढ़िवा सरयुपारीण समाज के तत्वावधान में विप्र सम्मान समारोह का वृहद आयोजन किया गया जिसमें आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।
भाटापारा के हृदय स्थल माहेश्वरी भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में समाज के पुर्व विधायक गण ,नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ,समाज की सक्रिय महिलाओं एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं का सम्मान मोमेंटो भेंट कर किया गया ।
छोटे बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति के पश्चात आमंत्रित अतिथियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी का ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया उक्त अवसर पर श्री तिवारी ने बलौदाबाजार-भाटापारा आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा जिला इकाई एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की घोषणा की व शीघ्र ही महिला प्रकोष्ठ के गठन की स्वीकृति दी ।
अपने उद्बोधन में श्री राकेश तिवारी ने विप्र समाज की महानता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में पाश्चात्य सभ्यताई नकल ,शादियों के पुर्व प्री वेडिंग शूट हेतु लड़के लड़कियों को अनुमति देने के दुष्प्रभावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अन्य समाज के लिए भी अनुचित बताया जिसे लगभग 500 की संख्या में उपस्थित विप्रजनों द्वारा श्री तिवारी के आह्वान पर हर्ष ध्वनि के बीच जय जय परशुराम के जयघोष के साथ दोनों हाथ उठाकर भाटापारा ब्राह्मण समाज द्वारा प्री वेडिंग शूट के बहिष्कार का संकल्प पारित कर पहिली बार समूचे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विप्रजनों के लिए संदेश प्रसारित किया ।
श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़िया सरयूपारीण समाज भाटापारा के अध्यक्ष सुनील दुबे एवं समस्त पदाधिकारियों को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।
उक्त अवसर पर पुर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पुर्व विधायक नरेंद्र शर्मा, पुर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पार्षद मनीष मिश्रा, समाज के अध्यक्ष व आयोजन कर्ता सुनील दुबे, मनीष शुक्ला डॉ निशा शर्मा,सीमा तिवारी,उषा मिश्रा,कविता शर्मा,भावना शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र समाज के पुरुष महिलाएँ एवं युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मनोज पांडेय जिला अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने किया ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा..