क्राइमछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

जुआ एक्ट अधिनियम 2022 के तहत् जुआड़ियों के खिलाफ थाना चिल्फी में किया गया अपराध पंजीबद्ध

01 अप्रैल 2025


11 जुआडियों से 15480 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त ।
दिनांक 01.04.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घाटापानी में स्कूल के पास कुछ जुवाडियान ताश के पत्तों में रूपये पैसों की हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे.). के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस उप अधीक्षक लोरमी श्रीमति माधुरी धिरही के पर्यवेक्षण में ग्राम घाटापानी में मुखबीर की सूचना की तस्दीकी हेतु स्पेशल टीम व थाना चिल्फी स्टाफ की संयुक्त टीम तस्दीक हेतु स्कूल घाटापानी रवाना हुयी तथा ग्राम घाटापानी स्कूल पहुंचकर घेराबंदी किया गया। पुलिस की पार्टी को देखकर कुछ जुवाडियान खेत के रास्ते भाग निकले और मौके पर जुआडियान लाभो घृतलहरे, मनिंदर उर्फ रज्जू बघेल, शैल कुमार भास्कर लवसिंह खाण्डे, दिलीप मिरी, रमेश खाण्डे, भान प्रसाद टण्डन, पतरेश पात्रे सभी निवासी घाटापानी, विष्णु पात्रे निवासी फुलझर धर्मेन्द्र काठले निवासी हरदी कुल 11 जुवाडियान को मौके पर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 15480 रूपया जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूध्द थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 36/25, 37/25 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 170/126 (1), 135 (2) बीएनएसएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर प्रतिवेदन कार्यपालिक दण्डाधिकारी लोरमी को भेजी गयी।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा साइबर सेल प्रभारी साइबर सेल की टीम प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, दयाल गावस्कर, आरक्षक गिरीराज सिंह, हेम सिंह ठाकुर, अतुल सिंह, राजू साहू, भेसज पाण्डेकर तथा थाना चिल्फी से सउनि. लव सिंह ध्रुव, प्रधान आरक्षक चिंताराम कश्यप, आरक्षक मनीष प्रधान, प्रफुल्ल ठाकुर, बृजेश प्रधान, सैनिक पुन्नीराम मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार...