अग्निवीर भर्तीउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़रायपुर

भारतीय सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं गरियाबंद की फामेश्वरी यादव..

रायपुर: 27 मार्च, 2025

छत्तीसगढ़ की गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने अपनी मेहनत और दृढ संकल्प से यह साबित कर दिया कि लड़कियां भी देश सेवा के लिए जान की बाजी लगा सकती हैं । देश सेवा की भावना ही अपने आप में रोमांच पैदा कर देती है । इसी रोमांच के साथ एक बेटी ने अग्निवीर महिला पुलिस में सफलता पाकर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है ।

अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) भर्ती का परिणाम 24 मार्च, 2025 को घोषित कर दिया गया है और इसमे छत्तीसगढ़ की एक महिला चुनी गयी हैं जो कि भारतीय सेना में अग्निवीर महिला पुलिस के तौर पर जाने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला बनी हैं । यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक व गर्व का दिन है । फामेश्वरी यादव से प्रेरणा पाकर राज्य की अन्‍य महिलाएं प्रोत्साहित होंगी और भविष्य में ज्यादा से ज्‍यादा संख्‍या में भारतीय सेना में चयनित होकर, देश सेवा में प्रतिभागी बनेंगी ।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों द्वारा फामेश्वरी यादव को पुरष्कार प्रदान कर सम्‍मानित किया गया । फामेश्वरी यादव की ट्रेनिंग 01 मई, 2025 से सेना मिलिट्री पुलिस सेंटर, बेंगलुरू (कर्नाटक) में शुरु होगी । भारतीय सेना फामेश्वरी यादव को हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उनके उज्‍जवल भविष्य की कामना करता है ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
नवलपुर डबल मर्डर का खुलासा: जमीन के 50 डिसमिल के लिए भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट शिक्षकों की कमी पर भड़का छात्राओं का आक्रोश, NH-130A पर किया चक्काजाम 38 साल की सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को भावभीनी विदाई, सजे वाहन से घर रवाना हुए.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदा... लोरमी में चोरों पर पुलिस का ‘बाज’ वार, 24 घंटे में 3 केस सुलझाए... स्व. मोतीलाल डहरिया ने जाते-जाते भी दिया समाज को जीवन का उपहार, परिवार ने किया देहदान... लोरमी के गांवों में विकास की नई रफ्तार 4 करोड़ के कामों को मिली मंजूरी... ग्राम पंचायत हरदीबांध की होनहार बेटी रेखा साहू का सम्मान... सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति, उमड़ा जनसैलाब... नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने की सौजन्य भेंट...