अपर कलेक्टरकलेक्टरछत्तीसगढ़मुंगेली

किसान पंजीयन कार्ड/कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण हेतु शिविर का पुनः आयोजन..

लोरमी, 20 मार्च 2025- 

कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एग्रीस्टेक परियोजना के तहत कृषकों का कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में लोरमी तहसीलदार शेखर पटेल लालपुर तहसीलदार मेहतर कौशिक ने समस्त राजस्व निरीक्षक एवम् हल्का पटवारियों की सभा बुलाकर ग्रामों में आयोजित होने वाले शिविरों में कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण की प्रक्रिया को 100% पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्र कृषकों के पहचान पत्र शीघ्रता से बनवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम श्री अजीत पुजारी ने बताया कि कृषक पंजीयन प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि अनुदान, बीमा और अन्य सहायता योजनाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। यह प्रणाली किसानों के लिए एक डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगी, जिससे उनके कृषि अभिलेखों का डिजिटलीकरण होगा और बार-बार केवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि इस परियोजना का उद्देश्य पूरे देश में कृषि भू-स्वामियों का एक व्यापक और एकीकृत पंजीकरण तैयार करना है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सके। कृषक अपना पंजीयन स्वयं, स्थानीय युवा, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से करा सकते हैं। कृषक बी1 (भू-अधिकार पत्र), खसरा, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर के साथ अपनी कृषि भूमि की डिजिटल पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
सभा में नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश सोनी,शांतनु तारम ,प्रकाश यादव राजस्व निरीक्षक गीता देवांगन जगन्नाथ मरकाम एवम् समस्त पटवारी गण उपस्थित थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी