उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूलोरमीहोली त्यौहार

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने गृह ग्राम लोरमी के डिंडौरी में मनाया होली का महापर्व..

नईदिल्ली/ छत्तीसगढ़/ लोरमी- 14 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश भर में रंगों के इस त्यौहार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री भी होली के माहौल में रंगे दिखे।

वही मुंगेली जिले के लोरमी स्थित अपने गृहग्राम डिंडौरी में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने धूमधाम से होली का उत्सव मनाया। इस अवसर को यादगार बनाते हुए राज्यमंत्री तोखन साहू ने फाग गीत टोली के सांथ लोगों के बीच नगाड़े की धुन में जमकर थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान राज्यमंत्री अलग अंदाज में नगाड़ा बजाते हुए दिखे, जिसकी अब जमकर चर्चा हो रही है। इधर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ रंगों के इस पावन त्यौहार को उत्साह के सांथ मनाया जा रहा है। जहां लोग भाईचारे के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं। इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बातचीत पर रंगों के इस त्यौहार की पूरे देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा यह त्यौहार आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है। यह त्यौहार एक संस्कृति और देश को जोड़कर रखती है। हम अपने पूर्वजों के पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज नगाड़े के साथ होली का पर्व मना रहे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर लोरमी के वनग्राम बिजराकछार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की ज... छेड़छाड़ के आरोप में लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार दूरस्थ शिक्षा में पढ़ाई का मौका: PSSOU ने जारी की प्रवेश अधिसूचना