उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावबिलासपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीमुंगेली विधायक

ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को मिलेगा लाभ…

बिलासपुर/मुंगेली- 28 फ़रवरी 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की मंशानुरूप जिले में प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों के राजस्व कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल देव ने ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया है। इस फैसले से 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को नामांतरण, भू-अधिकार पत्र, विभाजन, खसरा-खतौनी और अन्य राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

प्रशासनिक कार्य होंगे आसान कलेक्टर ने एसडीएम मुंगेली को निर्देशित किया है कि ग्राम चकरभाठा में उप तहसील संचालन के लिए उपलब्ध अमलों से अस्थायी व्यवस्था करते हुए उप तहसील का संचालन जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और कार्यप्रणाली प्रारंभ की जाए। चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 29, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 37, 38, 39 और 40 के राजस्व कार्यों का संपादन किया जाएगा। इसमें आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के और आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्का को शामिल किया गया है।

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत ग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाए जाने से आसपास के किसानों और निवासियों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी एवं अन्य राजस्व कार्यों की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी। इसके अलावा, राजस्व मामलों की सुनवाई भी अब उप तहसील में ही होगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रयासों से मिली मंजूरी ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित करने के लिए मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने विशेष प्रयास किए थे। विधायक के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको...