उत्सवखेलछत्तीसगढ़छात्र संगठनमुंगेलीलोरमी

खेल खेल में होता है व्यक्तित्व का विकास – गुरमीत सलूजा।

19 नवंबर 2024

अभ्युदय यूथ क्लब एकल अभियान अंचल बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन लोरमी में किया गया । जिसमें समापन सत्र के मुख्य अतिथि  गुरमीत सलूजा जिला महामंत्री भाजपा मुंगेली कार्यक्रम के अध्यक्षता रवि शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि  बालमुकुंद वैष्णव  डॉक्टर परमेश्वर कश्यप  भूपेंद्र सिंह राजपूत  अशोक कश्यप  राम कथा समिति से नितेश पाठक  जय जय राम राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि  गुरमीत सलूजा  के द्वारा आए हुए खिलाड़ियों एवं आचार्य तथा संच प्रमुखों को आशीर्वचन स्वरूप खेल की महत्व पर प्रकाश डाला गया और जिस प्रकार से खेल खेल में हमारा व्यक्तित्व का निर्माण होता है इसका उल्लेख करते हुए आज की जो बुराई है मोबाइल से ज्यादा संपर्क रखते हैं इस कारण आज जितने उपस्थित हुए बच्चे उनको देख करके हम गौरवान्वित हुआ इस प्रकार के अपना विचार रखते हुए अपने बचपन की खेल को याद करते हुए सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान दिए और शासन की महत्वपूर्ण योजना को भी बताया गया हमारे कार्यक्रम के अध्यक्षता  रवि शर्मा  ने जो खेल भावना है और खेल के नियम तथा खेल के माध्यम से हम एक दूसरे से जो मिलते हैं उसे पर चर्चा करते हुए सर्वांगीण विकास और पर चर्चा किया गया । और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।अंचल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने वनांचल क्षेत्र में चल रहे एकल विद्यालय के बारे में बताते हुए हमारे अंचल में 9 संच मरवाही ,गौरेला, कोटमी ,रतनपुर ,सीपत, करगी कला लोरमी ,डिंडोरी ,दुल्लापुर इस प्रकार से 230 विद्यालय संचालित हो रहे हैं और हमारे एकल विद्यालय के माध्यम से बच्चों में संस्कार शिक्षा ,प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षण और शारीरिक शिक्षा देने का काम किया जाता है और यह संस्था हमारे स्वालंबन की राशि से चलने वाली संस्था है जो समाज में दानदाताओं के द्वारा संचालित होता है इस पर विषय रखा गया । मंच संचालन अंचल सचिव श्री रोशन सिंह राजपूत ने किया । एवं आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में करण मरावी चैन सिंह भानु, वचन मानिकपुर, श्याम पटेल, चंदन साहू, हरिराम साहू मन्नू श्याम, पूजा कश्यप अंत में कार्यक्रम की समापन अभ्युदय युथ क्लब की शपथ एवं घोषणा के साथ वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ समापन किया गया ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न..