केंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरतोखन साहूनई दिल्लीभजपा राट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं भोजपुरी स्टार सह सांसद मनोज तिवारी ने सिमरिया विधानसभा किया संबोधित..

झारखंड/सिमरिया 11 नवंबर 2024

सिमरिया विधानसभा के टंडवा में भाजपा उम्मीदवार उज्जवल दास के पक्ष में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं भोजपुरी स्टार सह सांसद मनोज तिवारी ने विशाल चुनावी सभा को संबोधित किये। इस दौरान श्री साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एवं झामुमो लोगों को जातियों में बांटना चाहती है, इसलिए हम एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे।
आज आदिवासी, ओबीसी और दलितों की पहली पसंद भाजपा और एनडीए है।


हम सबको मिलकर ऐसा झारखंड बनाना है जो बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त हो, जहां रोटी, बेटी और माटी सुरक्षित हो,जिसकी देश के अग्रणी राज्यों में गिनती हो इसलिए रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार ये विशाल जन सभा में भारी संख्या में आई ये देवतुल्य जनता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में हर बूथ पर कमल खिलेगा और सिमरिया विधानसभा में उज्जवल दास जीतेगा
भोजपुरी स्टार सह सांसद श्री मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीत और नारों से सभा को भाजपामय रही। उक्त कार्यक्रम में प्रत्याशी उज्जवल कुमार दास,पुर्व विधायक किशन दास ,जिला अध्यक्ष रामदेव गुप्ता, विधानसभा प्रभारी विनय जायसवाल उपस्थित रहे

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सिमरिया में साहू समाज के समाजिक बैठक में शामिल हुए

सिमरिया विधानसभा साहू समाज की बहुसंख्यक मतदाता हैं इस विधानसभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री श्री तोखन साहू को प्रभारी बनाने से साहू समाज के लोगों में हर्ष और उत्साह दिखने मिल रहा है, साहू समाज के लोग स्वस्फूर्त होकर समाजिक बैठक आयोजित कर रहे हैं और केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का आथित्य चाह रहे हैं। इस कड़ी में आज सिमरिया विधानसभा के सिमरिया गांव में साहू समाज का बैठक भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल दास के पक्ष मे आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के उपस्थित में साहू समाज के लोगों ने सामुहिक रूप से कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में बयार है और साहू समाज भाजपा के साथ है ।उक्त बैठक में श्री साहू ने उज्जवल दास के पक्ष में भारी मतों से मतदान कर विजयी बनाने को लेकर लोगों से अपील की साथ ही श्री साहू ने सोरेन परिवार के ऊपर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको सोरेन ठगा नहीं। श्री साहू ने अपने लंबे समाजिक -राजनीतिक तजुर्बे को लोगों के बीच साझा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो केवल देश हित में कार्य करती है। डबल इंजन की सरकार झारखंड में बनेगी और विकास की गंगा बहेगी। मौके पर उपस्थित साहू समाज के लोगों ने एक स्वर से उज्जवल दास के पक्ष में पूर्ण समर्थन करने का भरोसा दिये।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न..