कोतवाली थानाक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

मुंगेली पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस की अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही लगातार जारी…

मुंगेली 06 नवम्बर 2024

सिटीकोतवाली मुंगेली थाना अंतर्गत बड़ा बाजार में कबाड़ी विजय निषाद पर की गई कार्यवाही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल,अति०पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल,अति०पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला,अति०पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत छाबड़ा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस०एस०आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना मुंगेली क्षेत्र में चल रहे अवैध कबाडी दुकानो की लगातार निगरानी किया जा रहा है कि दिनांक 05.11.2024 मुखबीर की सूचना के आधार पर विजय निषाद पिता पुन्नी राम निषाद उम्र 30 वर्ष साकिन सुभाष वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के ग्राम कामता रेहुंटा तिराहा के घर बाड़ी में जाकर चेक करने पर एक पुराना मो०सा० किमती 10,000 रूपये, ट्रांस्फार्मर का कटे-फटे सामान, लोहे का एंगल, छड, सटर, ऑटो पार्ट्स का सामान, लोहा एवं अन्य कबाड़ी सामान कुल अनुमानित वजनीय 8-9 क्वींटल जुमला अनुमानित किमती 28,000 रूपये एवं 40 नग इस्तेमाली टायर अनुमानित किमती 3,500 रूपये कुल जुमला किमती 41,500 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। एवं धारा 106 (1) बी.एन.एस.एस के अन्तर्गत इस्तगाशा कायम कर जांच में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री संजय सिंह राजपूत ,सउनि मधुकर रात्रे, सउनि कमलफूल साहू, प्रधान आर. दयाल गावस्कर, आर.अजय चंद्राकर,आर. टेक साहू की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत..