उत्सवलोरमीसामाजिक

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ ने दूरस्थ निवासरत सामाजिक बंधु बांधव के साथ दीपावली मनाया.

लोरमी 04 नवंबर 2024


दीपावली प्रकाश का पर्व होता है जहां अंधकार हो वहां प्रकाश फैलाने का कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में राजपूत समाज द्वारा दूरस्थ निवासरत सरहैय्या के सामाजिक लोगों के बीच जाकर के दीपावली उत्सव मनाया गया। अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा रूपी दीपक से अंधकार रूपी अशिक्षा को दूर करना होगा।शिक्षा ही हमारा वास्तविक दीपावली है।अधिक से अधिक पढ़ाई कर भारत माता का नाम रोशन करना होगा। पूनम सिंह राजपूत ने कहा कि मांस मछली नशा का सेवन न कर अपने जीवन को सादगी पूर्ण बनाएं। रामकुमार सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी और महाराणा प्रताप वन गए लेकिन किसी प्रकार की वन्यजीवों को भोजन नहीं किया उन्होंने फल फूल को खाकर सात्विक जीवन निर्वहन किया।
दीपावली के अवसर पर अशोक सिंह फौजी, मयंक सिंह महावीर ने बताशा मिठाई फुलझडी सोन पापड़ी फ़टाका का सहयोग कर खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। आलोक सिंह द्वारा सह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महावीर सिंह,बलराज सिंह, सुदर्शन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दिनेश सिंह,रामकुमार सिंह, आलोक सिंह,कृष्ण मुरारी, संजय सिंह, पूनम सिंह, अशोक फ़ौजी मयंक सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने किया 8 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन... चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन निर्माण हेतु राज्य मंत्री साहू ने 15 लाख एवं उपमुख्यमंत्री साव ने 25 लाख रुपए... पूना फाउन्डेशन ने बच्चों को बाटी क़लम और किताब... लापता नाबालिक 04 बालिकाओं को सिर्फ 08 घंटों में सकुशलता से किया बरामद… केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रयासों से बिलासपुर व मुंगेली जिलों में ₹75.44 लाख के 14 विकास कार्यो... परिवार से बिछड़े सदस्य को "ऑपरेशन तलाश" के तहत पुलिस द्वारा सकुशल सौपने पर परिजनों के चेहरे मे लौटी ... केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने किया बिलासा पब्लिक स्कूल, बोड़तरा का शु... घरेलू रंजिश के चलते कलयुगी भाई ने अपने ही बड़े भाई का कर दिया हत्या एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य स... प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने पहुँचे पदाधिकारी... दो दिनों से लापता युवक की मनियारी नदी में लाश मिलने से मचा हड़कंप...4 आरोपी गिरप्त में जाँच जारी..