आस्था भक्तिउत्सवगरबा नृत्यछत्तीसगढ़नवरात्रि

नवरात्रि में गरबा की धूम..तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन..भव्य आयोजन की सबने की प्रशंसा..

लोरमी -नगर के थाना ग्राउंड माँ जग जननी दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन भी रंगारंग अंदाज में हुआ..जहां नेहा पांडे नाइट्स के लाइव आर्केस्ट्रा की धुन पर सभी ने गरबा और डांडिया किया..

गरबा के तीसरे दिन भाजपा नेताओं और श्री राम कथा आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे..केंद्रीय मंत्री तोखन साहू दिल्ली में रहने की वजह से उनके सुपुत्र निखिल साहू शामिल हुए तो वही बीजेपी नेता विनय साहू,गुरमीत सलूजाधनीराम यादव, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू,महाजन जायसवाल,रवि शर्मा, प्रदीप मिश्रा,राहुल साहू सहित श्रीराम कथा समिति के सदस्यों ने मां अम्बे के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया..
तीसरे दिन भी गरबा उत्सव में नगर के महिलाओं एवं बच्चों ,युवतियों में जमकर उत्साह दिखा..मानस समिति के नितेश पाठक ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोरमी में इतने बड़े सफल आयोजन के लिए मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति का मेहनत का फल है जो देर रात युवती महिलाएं स्वच्छंद वातावरण में देवी मां के सेवा के लिए पहुंचती है.. वही बीजेपी नेता धनीराम यादव ने कहा कि जसगीत जगराते की तरह गरबा भी मां की आराधना करने का एक माध्यम है और आयोजन के लिए थाना ग्राउंड समिति बधाई की पात्र है..वही बीजेपी जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि नवरात्रि में शक्ति की पूजा की जाती है और थाना ग्राउंड दुर्गा समिति हर वर्ष बेहतर आयोजन करती है गरबा करने वालो को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ लाइव आर्केस्ट्रा इवेंट का आयोजन शानदार रहता है..वही जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने भी आयोजन में महिलाओं और युवतियों के साथ गरबा किया और कहा कि केवल नौ दिन ही बल्कि देवी की पूजा के साथ हर मातृशक्ति के प्रति लोगो के मन में सम्मान की भावना जागृत रहनी चाहिए जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध पर अकुंश लग सके..और सभी को बच्चियों युवती महिलाओं जो किसी भी रूप में चाहे मां बेटी बहन पत्नी हो सम्मान की भावना हो….कार्यक्रम में विनय साहू,राकेश दुबे,न अशोक साहू मुन्ना जायसवाल,घनश्याम खत्री भी शामिल हुए..वही आयोजन समिति ने डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रतिनिधि के रूप में शामिल विनय साहू को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया..वही निखिल साहू को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया..गरबा महोत्सव के तीसरे दिन न्यू जेनरेशन पब्लिक स्कूल के बच्चो ने भी शानदार गरबा किया..वही बहुत ही छोटे छोटे बच्चियों ने डांडिए में लाइट जलाकर गरबा कर सबको अचंभित किया..
गरबा महोत्सव के संयोजक पत्रकार प्रशांत शर्मा ने बताया कि समिति 52साल से दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है और हर साल कुछ नया करने की कोशिश रहती है और इस साल श्री केदारनाथ का भव्य मंदिर के स्वरूप में पंडाल बनाया गया..साथ ही थाना ग्राउंड में मेले झूले के आयोजन के साथ साथ 3दिवसीय मानसी मार्केटिंग गरबा का सफलतापूर्वक आयोजन 6वर्षो से किया जा रहा है..कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्वास दुबे ने सभी अतिथियों का आभार जताया साथ ही गरबा में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आयोजन की सफलता के प्रमुख सूत्र गरबा करने वाले ये महिला युवतियां बच्चियां ही है..वही मानसी मार्केटिंग के जतिन सलूजा का विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया. और सभी प्रायोजकों के सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया..कोरियोग्राफर चंदू सर,प्रीति श्रीवास,प्रियंका केशरवानी, पायल मारकंडे को सम्मानित किया गया..
प्रमुख आयोजको में आकाश केशरवानी नरेंद्र खत्री जतिन सलूजा अमित दुबे,आवेश द्विवेदी, स्मारक श्रीवास्तव,श्यामू कश्यप,अमन सलूजा गुड्डू गुप्ता मनीष सोनी आनंद वैष्णव, सोनू सापरिया ,कृष्णा शर्मा, शुभम सलूजा बटलर उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार” रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत चौकी जूनापारा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन तलाश में 08 गुम इंसान बरामद, अवैध लकड़ी का... अवैध शराब तस्करी पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार..