कर्मचारी संघखास खबरछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल

स्वास्थ्य मितानों को नहीं मिली 5 महीने से पगार… आंदोलन करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निवास।

रायपुर 09 अक्टूबर 2024राहुल यादव


आयुष्मान भारत योजना जो कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के अंतर्गत राज्य शासन से अनुबंधित कंपनी (TPA) FHPL के अंर्तगत स्वास्थ्य मितान की भर्ती की गई थी जो कि पूरे राज्य में लगभग 700 की संख्या में कार्यरत है ।

मांग पत्र

विगत 4 माह से FHPL कंपनी द्वारा इन स्वास्थ्य मितान को वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिससे सभी स्वास्थ्य मितान के सामने आर्थिक संकट आ पड़ा है वर्तमान में नवरात्रि दशहरा और आगे दीपावली जैसे त्योहार है जिससे सभी कर्मचारी आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान है ।

कर्मचारीगढ़

पिछले माह ही कोरबा जिले में कार्यरत काशीराम पटेल (स्वास्थ्य मितान) जो कि सीएमएचओ ऑफिस कोरबा में कार्यरत है जो एक ट्रक दुर्घटना के शिकार हो गए उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई मृतक की पत्नी जो कि 5 माह की गर्भवती और एक बच्चा है इतना कुछ होने के बाद भी कंपनी ने किसी भी प्रकार का कोई सहयोग मृतक के परिवार को नहीं किया ।

वेतन से संबंधित और काशीराम पटेल के आर्थिक मदद के लिए पूरे राज्य के स्वास्थ्य मितान रायपुर स्वास्थ्य मंत्री जी से उनसे निवास में मिले मंत्री जी ने तुरंत संचालक स्वास्थ्य सेवाए श्री ऋतुराज रघुवंशी सर को फोन करके वेतन से संबंधित समस्या दूर करने के लिए कहा। इसके बाद सभी स्वास्थ्य मितान पुराना नर्सेज हॉस्टल के पास FHPL ऑफिस गए वहा से राज्य प्रबंधक रिजवान सर को लेकर संचनालय स्वास्थ्य सेवाए सेक्टर 19 नया रायपुर गए ।वहा सभी स्वास्थ्य मितान सहायक संचालक राज्य नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत श्री धर्मेद्र गहवाई सर से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराए इसके बाद सभी स्वास्थ्य मितान ने कंपनी द्वारा वेतन नहीं देने के लिए संचालक महोदय को ज्ञापन दिए। आज लगभग 5 माह पूर्ण होने वाले है और सभी स्वास्थ्य मितान के सामने बहुत बड़ा संकट आ गया है ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष