आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरगरबा नृत्यपुलिस अधीक्षक

कलेक्टर एसपी ने किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ…

लोरमी 08 अक्तूबर 2024


लोरमी में विगत वर्षों की तरह इस साल भी जग जननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउंड के द्वारा मानसी गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रथम दिवस में आयोजन का शुभारंभ जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोज राम पटेल ने मां अंबे के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया..

कलेक्टर राहुल देव ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए सबसे पहले नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और कहा कि नवरात्रि शक्ति के आराधना का पर्व है और लोरमी में कितना भव्य आयोजन जिसमें महिलाओं और बच्चियों की बड़ी संख्या देखकर बहुत अच्छा लगा.. और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है हम सबको मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए बेटियों को खूब पढ़ाना चाहिए.. क्योंकि बेटियां पढ़कर आगे बढ़ेगी तो समाज भी आगे बढ़ेगा देश भी आगे उन्नति की ओर बढ़ेगा.. वही बच्चियों और महिलाओं से देश की संस्कृति सभ्यता संस्कार का परिपालन करते हुए देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की .. वहीं जिले के एसपी भोजराम पटेल ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को नवरात्रि की बधाई और माता के सभी 9 स्वरूपों का गुणगान किया और बताया की कैसे मैया की पूजा आराधना से सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.. नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और आज पंचमी का दिन है ऐसे में हम सभी का दायित्व है की न केवल पूजा तक बल्कि हमेशा हमें बच्चियों महिलाओं को मातृशक्ति के स्वरूप मानकर उनका सम्मान करना चाहिए.. सभी को बेहतर पुलिसिंग का भरोसा भी देते हुए कहा कि सभी को जिले में सुरक्षित वातावरण मिलेगा…वही समिति प्रमुख सदस्य प्रशांत शर्मा ने कहा कि मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउंड लोरमी द्वारा 6वर्षो से मानसी गरबा महोत्सव का आयोजन करा रही है और ये गरबा माता रानी के सेवा स्वरूप किया जाता है जिसमें क्षेत्र भर से युवती महिलाएं और बच्चियां पूरे उत्साह और भक्तिभाव से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है..थाना ग्राउंड में 52वर्षो से दुर्गा प्रतिमा विराजित की जा रही है वही कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति के ही विश्वास दुबे ने किया और समिति के सदस्यों ने कलेक्टर एसपी और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया..कार्यक्रम के आयोजक प्रायोजक दुर्गा समिति के सदस्य जतिन सलूजा आकाश केशरवानी नरेंद्र खत्री अनिल सलूजा महेंद्र खत्री पंचू अग्रवाल अमित दुबे श्यामू कश्यप गुड्डू गुप्ता सोनू सापरिया चंदू सर प्रीति श्रीवास प्रियंका केशरवानी मनीष सोनी अमन सलूजा कृष्णा शर्मा शुभम सलूजा विशाल अग्रवाल भी मौजूद रहे..

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..