क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवनांचलसड़क दुर्घटना

पुलिया से टकराकर नाले में गिरी बाइक, दो की मौत।

लोरमी/04 सितम्बर 2024…

वनांचल के ग्राम बिजराकछार मार्ग पर पुलिया से टकराकर तेज रफ्तार बाइक पुलिया के नाले में जा गिरी। हादसे में दो बैगा युवकों मौके पर मौत हो गईं वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंग बैगा 35 वर्ष पिता मंगल बैगा लेलियापानी थाना कुई कुकदूर जिला कबीरधाम, धरम सिंह बैगा 45 वर्ष पिता भद्दू बैगा पथरीपारा चौकी एवं नच्कार बैगा पिता भासा बैगा निवासी ग्राम झिरिया चौकी खुड़िया काले रंग की बाइक पर सवार होकर नई बाइक की किस्त पटाने घर से लोरमी जाने निकले थे। बाइक चालक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। वे वनांचल के ग्राम बिजराकछार मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंचे थे कि बाइक पुलिया से टकराने से ज्ञान सिंग और धरम सिंह की मौके पर मौत हो गई वहीं नच्कार बैगा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी। वह अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर सीधा नाले में गिर गई। नाले में नीचे गिरे युवकों को देखकर राहगीरों ने खुड़‌या चौकी में घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आहत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और दोनों मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए रवाना किया। देर होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया इसलिए उनका शव मरच्यूरी में रखवाया गया है, जिसका पीएम बुधवार को होगा। चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस बाइक को जब्त कर मामले की विवेचना मे जुट गई है.

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क...