आस्था भक्तिकलेक्टरछत्तीसगढ़लोरमीहिन्दू संगठन

लोरमी नगर में शिव महापुराण 13 से, वृन्दावनधाम से पधारी कथा व्यास विदुषी पूजा जोशी के श्रीमुख से कथा का होगा आयोजन!

राहुल यादव / लोरमी – नगर के मानस मंच में श्री ठाकुर देव के तत्वावधान में 13 अगस्त से सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन धाम से पधारी कथा व्यास विदुषी पूजा जोशी के श्रीमुख से कथा होगी जिसमें नागपुर पहुरना के गणेश मन्ने व टीम के द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुयी जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गयी। शिव महापुराण के प्रथम दिवस 13 अगस्त को श्री ठाकुर देव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जायेगी जो आयोजन स्थल मानस मंच पर समापन होगा तत्पश्चात शिव महापुराण की कथा शुरू होगी, कथा व्यास के द्वारा प्रथम दिवस शिव महापुराण कथा महात्म्य प्रसंग सुनाया जायेगा तत्पश्चात अगले दिन शिवलिंग उत्पत्ति कथा, सृष्टि वर्णन, पर कथा होगी अगले चार दिनों तक नारद मोह, सती अवतार, शिव पार्वती विवाह, कार्तिकेय और गणेश चरित्र, रामचरित्र प्रसंग के साथ अंतिम दिवस 19 अगस्त को द्वादश ज्योतिर्लिंग का वर्णन किया जायेगा। उक्त आयोजन की तैयारी जोरों से की जा रही है, विदित हो कि श्री ठाकुर देव समिति के द्वारा 10 बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा चुका है नगरवासियों के विशेष मांग पर पवित्र श्रावण मास में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। शिव महापुराण को लेकर आयोजित समिति की बैठक में कृष्णा अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अनिल जायसवाल, सतीश मिश्रा, पप्पू सलूजा, मोहन सापरिया, मिंटू छाबड़ा, चंटू अग्रवाल, विजय जायसवाल, मुकेश सापरिया, रामकुमार केशरवानी, संतोष मिश्रा मनमोहन दास वैष्णव, सुरेश शर्मा, सुशील महराज, तुषार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर...