आस्था भक्तिकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावडिप्टी सीएम विजय शर्मापुलिस अधीक्षकप्रशिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रालोरमीहिन्दू संगठन

छत्तीसगढ़ के लोरमी नगर मे पं. प्रदीप मिश्रा का पंचदिवस शिव महापुराण कथा – प्रशासन ने किया निरिक्षण…

लोरमी 07.07.2024- राहुल यादव

पंडित प्रदीप मिश्रा का पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा- प्रशासन ने किया स्थल का निरीक्षण…

लोरमी के ढोलगी रोड स्थित स्थल में 2 अगस्त को पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) का पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा आयोजन युवा मंडल के तत्वाधान में किया ह जा रहा है। समिति के पदाधिकारी ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मदद मांगी है। आयोजन समिति के मुखिया अनिल सलूजा ने बताया कि शनिवार को जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल को ज्ञापन सौपकर सुरक्षा हेतु मदद मांगी गई है।

इस पर प्रशासन ने शनिवार को एसडीएम गिरधारी लाल यादव एवं पथरिया एसडीओपी पंकज पटेल व थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव की संयुक्त टीम ने कथा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश समिति के सदस्यों को दिया।

भव्य पंडाल -ज्ञात हो कि 2 अगस्त को होने वाले शिवमहापुराण कथा में सीहोर के प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पांच दिवस तक कथा कहेंगे। उक्त भव्य आयोजन युवा मंडल के तत्वाधान में आयोजित हो रही है जिसके लिए ढाई लाख स्क्वायर फीट में एमपी सागर से विशाल पंडाल लगाया जायेगा। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था होगी।

इस अवसर पर युवा मंडल के प्रमुख अनिल सलूजा, लक्ष्मी गुप्ता, शिवेंद्र चतुर्वेदी, श्रवण गुप्ता, पंकज निर्मलकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..