खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीस्वास्थ्यस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल

राजधानी के 35 चिकित्सा विशेषज्ञों और डॉक्टरों का किया सम्मान… डिप्टी सीएम अरुण साव,

  1. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ‘ये शाम डॉक्टर्स के जज्बे के नाम’ कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर /मुंगेली 06 जुलाई 2024. राहुल यादव –

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज शाम माई एफएम द्वारा नवा रायपुर में आयोजित ‘ये शाम डॉक्टर्स के जज्बे के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के 35 चिकित्सा विशेषज्ञों और डॉक्टरों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माई एफएम द्वारा बहुत सराहनीय आयोजन किया गया है। मैं आज यहां सम्मानित हो रहे डॉक्टरों के साथ ही माई एफएम की टीम को भी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को यूं ही धरती का भगवान नहीं कहा जाता है। वे अपनी काबिलियत और अथक परिश्रम से लोगों की जान बचाते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में मौजूदगी मेरे लिए गौरव का क्षण है। राज्य में मैं जिस विभाग का प्रभार संभाल रहा हूं, उसके कर्णधारों के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित है। प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। जिस समय छत्तीसगढ़ राज्य बना, उस समय यहां मात्र एक ही मेडिकल कॉलेज था। आज प्रदेश में एम्स सहित 11 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि आयुष्मान कॉर्ड के जरिए लोगों को हर साल पांच लाख रुपए तक की चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जा रही है। इसमें सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी क्षेत्र के अस्पतालों का भी सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में माई एफएम के क्षेत्रीय बिजनेस प्रमुख श्री शाजी मुकुल के साथ ही आयोजन में सहयोगी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक डॉक्टर सपरिवार मौजूद थे।

You cannot copy content of this page

BREAKING
रेल नेटवर्क के मामले में भारत जल्द अमेरिका को पीछे छोड़ेगा भारत : तोखन दस्तावेज लेखक संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे लामबंद , बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर ढाबा की चेकिंग... सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत ,पूजा के दौरान की पति की लंबी उम्र की कामना ,चाँद ने खेली ... अवैध शराब परिवहन करते मोटरसाइकल सहित आरोपी गिरफ़्तार... दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने फिर लेली जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर-एक की मौत। ढाबे में अवैध शराब बेचने और घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करने पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश राज्य से गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली ब... रोजी मंजूरी से जिविकोपार्जन करने वाले रोहित के विषम परिस्थिति में सहारा बने क्षेत्र के समाज सेवक.. गोंडखाम्ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन.