अपर कलेक्टरकलेक्टरछत्तीसगढ़मुंगेली

निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देशजिला पंचायत सीईओ ने अमृत सरोवर और आवास के कार्यों का किया निरीक्षण,

मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24

मुंगेली 25 मई 2024- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज विकासखंड लोरमी के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर अमृत सरोवर और आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मनोहरपुर एवं झझपुरीकला में निर्माणाधीन आदर्श अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लगे मजदूरों की उपस्थिति का मस्टरोल से परीक्षण, एनएमएमएस एवं मेट पंजी का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्य एजेंसी को बारिस के पूर्व शासन स्तर से प्राप्त मानक अनुरूप अमृत सरोवर में दस हजार घन मीटर जल धारण क्षमता, इनलेट/आउटलेट, फलदार वृक्षारोपण एवं अन्य सौन्दरीकरण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत राजपुर, मनोहरपुर, झझपुरीकला, डोगरिया एवं घानाघाट में प्रधानमत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माणाधीन आवास के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोरमी श्री पंचराम घृतलहरे, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.या. सेवा उपसंभाग लोरमी श्री पी.एल. पडवार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक...