छत्तीसगढ़रायपुरहोली त्यौहार

होली से पहले बारिश से भीगेगा छत्तीसगढ़,,अलर्ट जारी तेज आंधी तूफान के साथ गिर सकते हैं ओले।

रायपुर मानियारी टाईम्स न्यूज़ 24×7 –

18 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में उलटफेर होने लगा है। 18 मार्च और 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिरने की संभावनाएं जताई जा रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान कम रहेग, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने 6 जिलों बलरामपुर, कोरबा, कोरिया गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर और सरगुजा के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आज रायपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

दो दिन इन जिलों में हो सकती है बारिश संभावनाएं जताई जा रही है कि, 19 मार्च को

सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।

वहीं 20 मार्च को जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भी बारिश हो सकती है। इससे पहले रविवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर...