छत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीमुंगेलीलोरमीवनांचल

महतारी वंदन योजना: सुदूर वनांचल ग्राम की महिलाओं में खुशी की लहर,ग्राम बिजराकछार में 250 महिलाओं ने भरा आवेदन…

महिलाओं से आवेदन भरवाते कर्मचारी ।

मुंगेली 12 फरवरी 2024:-

राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने ‘महतारी वंदन योजना’ शुरू की है, जिसे लेकर मैदानी क्षेत्रों के साथ सुदूर वनांचल ग्रामों की महिलाओं में खुशी की लहर है। योजना का लाभ लेने विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बिजराकछार में एक ही दिन में 250 महिलाओं ने आवेदन भरा। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी ग्राम पंचायतों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर योजना की जानकारी देकर महिलाओं से आवेदन फार्म भरवाया जा रहा है। जिले के तीनों विकासखण्ड में अब तक 01 लाख 53 हजार 576 से अधिक महिलाओं द्वारा आवेदन भर लिया गया है। वहीं 66 हजार से अधिक आवेदन की आनलाईन पोर्टल में एंट्री की जा चुकी है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत 05 फरवरी से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक निर्धारित की गई है। योजना अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 01 हजार रूपए अर्थात साल के 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को एक हजार रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान होगा। योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी की लॉगिन आईडी या आवेदक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना..