अग्निवीर भर्तीखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेली

अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम,,अग्निवीर देश की सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रतीक: कलेक्टर राहुल देव।

कलेक्टर राहुल देव अधिकारियों से चर्चा करते

मुंगेली 29 जनवरी 2024:- जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज भारतीय थलसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय थल सेना और वायु सेवा में भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पर चर्चा हुई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री शिवेंद्र ने बहुत ही सूक्ष्मता और गहनता से भर्ती की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि अग्निवीर देश की सुरक्षा और स्वाभिमान के प्रतीक है। अग्निपथ योजना युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भर्ती के लिए युवाओं की आधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री देव ने जिले के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं पॉलिटेक्निक के प्राचार्यों को अपने शैक्षणिक संस्थानों में भर्ती के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। उन्होंने जिले के सभी लोक सेवा केन्द्र को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण देने तथा भर्ती के लिए पात्र युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों, विकासखंडों तथा छात्रावासों में अभियान चलाकर भर्ती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं का भर्ती के लिए पंजीयन हो सके।
गौरतलब है कि सेना बल में भर्ती हेतु भारत सरकार द्वारा अग्निपथ नामक योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवा अग्निवीर कहलाते हैं। भारतीय थल सेवा में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन फरवरी से मार्च 2024 में संभावित है। प्रथम चरण में ऑनलाइन कम्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, तीसरे चरण में चिकित्सा परीक्षण और चौंथे चरण में दस्तावेज परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार भारतीय वायुसेना में ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की तिथि 06 फरवरी 2024 तक है। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2024 में संभावित है। भारतीय वायु सेना भर्ती परीक्षा में केवल अविवाहित महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 17 से 21 वर्ष रखी गई है। प्रशिक्षण में प्रेजेंटेशन के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थलसेना भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in तथा वायुसेना भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी https://agnipathvayu.cdac.in पर प्राप्त की जा सकती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोरमी एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, लाईवलीहुड कालेज की सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती निखत कुरैशी, पैरा कमांडो श्री पुरुषोत्तम, साइंस कॉलेज के प्राचार्य श्री एस. के. तिवारी, एस. एन. जी. महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रजत दवे एवं कन्या पॉलिटेक्निक के प्राचार्य सहित मुंगेली जिले के तीनो विकासखंड के आई. टी. आई. महाविद्यालय के प्राचार्य मौजूद तथा लोक सेवा केन्द्रों के ऑपरेटर मौजूद रहे

कलेक्टर ने युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने भर्ती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने किया प्रोत्साहित

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा...