आस्था भक्तिकोटाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

लखनी देवी मंदिर में चौथी बार टूटा ताला…3 नकाबपोश हथियारबंद आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात देखिये वीडियो।

बिलासपुर कोटा सिटी रिपोर्टर :-

सीसीटीवी फुटेज में नकाब पोस चोर ।

बिलासपुर जिले के धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित माँ लखनी देवी मंदिर में चौथी बार बीती रात 3 नकाबपोश आरोपियों ने ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जहाँ रात लगभग 12 बजे के अज्ञात आरोपी हथियारों से लैस मंदिर में घुसे और लोहे काटने की आरी से दरवाजे का ताला काटकर अंदर तलाशी ली, लेकिन राहत की बात यह रही कि उनके हाथ कुछ नही लगा, घटना के वक्त उनकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरों  में कैद हो गई, हालांकि जिसे मिटाने उन्होंने ऊपर मंदिर में लगे डीवीआर रिकॉर्डिंग को ही चोरी कर लिया लेकिन उसका एक बैकअप नीचे कार्यालय में रहता है जिसमें यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो चुकी थी, आज सुबह जब सेवक मंदिर पहुँचे तो उन्हें इसकी भनक लगी फिर सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए जिसमें इन चोरों के बारे में पता चला। 

नकाब पोस चोर

नकाबपोश आरोपी हथियार लेकर पहुँचे लेकिन मंदिर में नही पहने थे जूते चप्पल…

लखनी देवी मंदिर में चोरी करने की बुरी नियत से पहुँचे नकाबपोश चोरों को भले ही किसी का डर हो न हो लेकिन उन्होंने मंदिर के भीतर जूते चप्पल नही पहन रखे थे, सीसीटीवी फुटेज में सामने आई तस्वीरों से इसका पता चलता है, अब भला जो चोर मंदिर में चोरी करने घुस सकता है उसे किसका डर और सम्मान…

चौथी बार मंदिर में घुसे चोर…

लखनी देवी मंदिर में यह चौथी बार चोरी करने चोर घुसे है, जिनके आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है, क्योकि पिछले 3 चोरियों के चोरों तक तो पुलिस नही पहुँच पाई है अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...