खास खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

38 साल की सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को भावभीनी विदाई, सजे वाहन से घर रवाना हुए..

बिलासपुर। पुलिस विभाग और नगर सेना में करीब 38 वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ सेवाएं देने वाले नगर सैनिक क्रमांक 245 श्री व्यासनारायण जायसवाल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज में उनके सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग (IPS) सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आईजी ने शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

विदाई समारोह में आईजी राम गोपाल गर्ग ने नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल के लंबे सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आईजी ने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री जायसवाल ने लंबे समय तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

1987-88 में शुरू हुई थी सेवा यात्रा

नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल ने वर्ष 1987-88 में पुलिस विभाग/नगर सेना में अपनी सेवा शुरू की थी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने होमगार्ड लाइन के अलावा थाना तोरवा, बांगो, पामगढ़, उरगा और पाली सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2002 से वे लगातार पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में पदस्थ रहे। यहां उन्होंने करीब 24 वर्षों तक अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

आपदा और चुनाव ड्यूटी में भी निभाई अहम जिम्मेदारी

श्री जायसवाल के सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी शामिल रहीं। ओडिशा के भुवनेश्वर में आए विनाशकारी चक्रवात और भीषण बाढ़ के दौरान वे रेस्क्यू टीम के सदस्य के रूप में राहत एवं बचाव कार्य में शामिल रहे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के गुना जिले में चुनावी व्यवस्था और सुरक्षा ड्यूटी में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।

सहकर्मियों के अनुसार, पूरे सेवाकाल में उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को प्राथमिकता दी और एक जिम्मेदार नगर सैनिक के रूप में अपनी पहचान बनाई।

भावुक हुए व्यासनारायण जायसवाल

विदाई समारोह के दौरान लंबे समय तक साथ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सम्मान से नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल भावुक नजर आए। उन्होंने आईजी राम गोपाल गर्ग और अपने सभी सहकर्मियों का आयोजन एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आईजी श्री गर्ग ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर पुनः सम्मानित किया। इसके बाद सेवानिवृत्त नगर सैनिक को विशेष रूप से सुसज्जित वाहन से ससम्मान उनके गृह निवास के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर कश्यप ने किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने साथी नगर सैनिक को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
38 साल की सेवा के बाद नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल को भावभीनी विदाई, सजे वाहन से घर रवाना हुए.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने गठित की जिला टोली, विनय साहू समेत वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदा... लोरमी में चोरों पर पुलिस का ‘बाज’ वार, 24 घंटे में 3 केस सुलझाए... स्व. मोतीलाल डहरिया ने जाते-जाते भी दिया समाज को जीवन का उपहार, परिवार ने किया देहदान... लोरमी के गांवों में विकास की नई रफ्तार 4 करोड़ के कामों को मिली मंजूरी... ग्राम पंचायत हरदीबांध की होनहार बेटी रेखा साहू का सम्मान... सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति, उमड़ा जनसैलाब... नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने की सौजन्य भेंट... मुंगेली में शिक्षकों की TET मुक्ति महारैली, हजारों शिक्षकों ने बुलंद की आवाज... नंदेश्वर आश्रम बरपाली में गूंजे वैदिक मंत्र, स्वामी शिवानंद जी के सानिध्य में हुआ भव्य रुद्राभिषेक.....