कलेक्टरखास खबरजनहितमुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचलवन्यजीव

लोरमी नगर में कार से निकला कब्र बिज्जू, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

लोरमी। वन विभाग की सर्प रिएस्क्यु टीम के सुरेश यादव ने बताया नगर के वार्ड क्रमांक 15 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कब्र बिज्जू (मरे हुए मांस खाने वाला जंगली जीव) अचानक शहरी इलाके में दिखाई दिया। बताया जाता है कि यह कब्र बिज्जू एक खड़ी कार के भीतर घुसकर आराम कर रहा था।कार मालिक ने जैसे ही उसे देखा, घबराकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। इस बीच कब्र बिज्जू कार से निकलकर पास की दुकान तक जा पहुँचा। टीम ने सतर्कता और कुशलता से उसे पकड़कर सुरक्षित तरीके से वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

रेस्क्यू अभियान में सुरेश यादव और प्रदीप कैवर्त की अहम भूमिका रही। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगली जानवरों को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि विभाग को तुरंत सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में वापस भेजा जा सके।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी