केंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़दिल्लीबिलासपुरभारतीय जनता पार्टी

बिलासपुर में हवाई सुविधा विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने हाल ही में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर हवाई अड्डे के विकास हेतु रक्षा मंत्रालय के पास पड़ी 1012 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के संबंध में एक संयुक्त बैठक बुलाने का आग्रह किया।

श्री साहू ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर और एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहाँ उच्च न्यायालय के साथ-साथ एसईसीएल, एनटीपीसी और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जैसी अनेक केंद्रीय संस्थाओं के मुख्यालय स्थित हैं। इसके अलावा, शहर में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान भी हैं। इन सबके बावजूद, मौजूदा हवाई सुविधाएँ शहर की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं और लंबे समय से इनके विस्तार की मांग की जा रही है। श्री साहू ने कहा कि

हवाई अड्डे के विस्तार में सबसे बड़ी अड़चन भूमि की है। हवाई अड्डे के आसपास की 1012 एकड़ ज़मीन रक्षा मंत्रालय ने आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के लिए अधिग्रहित की थी, लेकिन अब ट्रेनिंग सेंटर रायपुर में स्थापित हो चुका है। परिणामस्वरूप यह ज़मीन अनुपयोगी पड़ी हुई है। रनवे विस्तार के लिए इसमें से केवल 290 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। किंतु, इस भूमि के मुआवज़े को लेकर राज्य सरकार और सेना के बीच मतभेद बना हुआ है।

इस मुद्दे के समाधान के लिए श्री साहू ने रक्षा राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि छत्तीसगढ़ सरकार और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई जाए। उनका मानना है कि संवाद और सहयोग से कोई ठोस समाधान निकलेगा, जिससे बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। यह कदम न केवल क्षेत्रीय परिवहन सुविधा को बेहतर बनाएगा बल्कि शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी अहम साबित होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...