छत्तीसगढ़न्यायधानीबिलासपुरराजनीती

जबीन राजन रिज़वी ने की वार्ड नंबर 23 से दावेदारी,,

न्यायधानी बिलासपुर 24 दिसम्बर 2024

बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस की महामंत्री कांग्रेस नेत्री जबीन राजन रिज़वी ने वार्ड 23 से दावेदारी कर के वार्ड की राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। वैसे भी आरक्षण के बाद कई वार्डों का समीकरण बदल गया है। जहां बात करें, वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा वार्ड में पिछले काफी समय से आरक्षित रहा, जिसमें सीताराम जायसवाल और पंचराम सूर्यवंशी पार्षद रहे । पर इस बार वार्ड सामान्य महिला होने से समीकरण बदल गए। जिसमें एक नाम बहुत तेजी से वार्ड में उभर रहा है, जबीन राजन रिजवी। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा ने जबीन रिज़वी के नाम पर सहमती देते हुए, नाम जिला एवं प्रदेश कमेटी को भेजा है। जबीन रिज़वी ने पूर्व विधायक शैलेश पांडेय के विधानसभा चूनाव प्रचार में अच्छी भूमिका निभाते हुए अपने बूथ से जीत भी दिलाने में सहयोग किया था, अतः पूर्व विधायक श्री शैलेश पाण्डेय जी का भी, समर्थन प्राप्त हो सकता है। वार्ड में इनके परिवार की लोकप्रियता भी इनको मजबूत दावेदार बनाती है।

चर्चा करते कार्यकर्ता


जबीन रिज़वी महिला कांग्रेस में काफी सक्रिय रही हैं, विधानसभा एवं लोकसभा में भी लगातार मजबूती से प्रचार में समर्थन किया। इन्हें प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष फूलों देवी नेताम और पीसीसी चीफ दीपक बैज के काफी नज़दीक माना जाता है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी