क्रिकेटखास खबरखेलछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावनई दिल्लीरायपुर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली में पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव से की मुलाकात…

नईं दिल्ली 30 अगस्त 2024

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने खेल दिवस पर कपिल देव से छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर की सार्थक चर्चा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर भारत को पहले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व क्रिकेट कप्तान एवं प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री कपिल देव जी से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात छत्तीसगढ़ सदन में हुई।

इस दौरान श्री साव और श्री कपिल देव के बीच प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सार्थक चर्चा हुई।

बता दें कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित राज्य के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का निरीक्षण किया था। उन्होंने इस दौरान हॉस्टल के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली थी।

गौरतलब है श्री साव नई दिल्ली में अधिकारियों से विभिन्न विषयों को लेकर बैठकें कर रहे है। छत्तीसगढ़ से संबन्धित विषयों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ