
लोरमी 26 जून 2025- राजपूत युवा मोर्चा लोरमी द्वारा समाज के 10वीं और 12 वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान राजपूत धर्मशाला में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भंडारी सिंह दीक्षित मध्यप्रदेश उमरिया, विशिष्ट अतिथि रतनपुर से शैलेंद्र सिंह, बेनी सिंह, बृजभान सिंह, हेमंत सिंह, उदयवीर सिंह उपस्थित रहे। भंडारी सिंह ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। छात्रों के सम्मान से उत्साह और आगे बढ़ने का भाव बढ़ता है। कलयुग में भगवान के बाद संगठन ही दूसरा शक्ति है जो हमारी रक्षा करताहै। अध्यक्ष कपिल सिंह ने कहा कि राजपूत युवा मोर्चा का कार्य बहुत ही सराहनीय है। राजपूत युवा मोर्चा द्वारा निरंतर रचनात्मक कार्य किया जा रहा है। रतनपुर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हमें धर्म रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों का शिक्षा आवश्यक है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश उमरिया से कृष्णपाल सिंह, विनोद सिंह,अरुण सिंह,धनीराम सिंह द्वारा कक्षा दसवीं के 22 विद्यार्थी और 12वीं के 8 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं महाराणा प्रताप जी का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।