क्राइमछत्तीसगढ़जिला जेलपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

आर्टिका वाहन में आगजनी करने वाले एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

लोरमी  30 अप्रैल 2025 – लोरमी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 शीतला मंदिर के पास खड़े मारुति आर्टिका चार पहिया वाहन को आगजनी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। शातिर सटोरिया एवं असमाजिक तत्वो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही।

थाना लोरमी

गौरतलब है कि लोरमी थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 शीतला मंदिर के पास खड़ी मारुति आर्टिका वाहन क्रमांक सीजी 10 बीटी 1376 को दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल रात्रि दरम्यान करीब 2 बजे के आसपास अज्ञात असमाजिक तत्वो के द्वारा आग लगा दिया गया । रात्रि में काम से वापस आ रहे कुछ लोगो के द्वारा वाहन में आग लगे देख वाहन चालक को सूचना दिए जहाँ आसपास लोगों के द्वारा मिलकर आग को बुझाया गया गया था। सूचक की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 185/25 धारा 324 (5) कायम कर विवेचना में लिया गया आगजनी की घटना सूचना प्राप्त होने पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लोरमी को घटना की सूक्ष्मता से जांच करते हुए आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। विवेचना के दरमियान घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. के अवलोकन एवं बारिकी से जांच के दौरान लोरमी पुलिस एवं सायबर टीम मुंगेली को प्राप्त महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में आर्टिका कार में आग लगाने वाले आरोपी कान्हा वर्मा पिता सुशील वर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन बाजारपारा लोरमी को दिनांक 30 अप्रैल को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा सम्पूर्ण मुंगेली जिला में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत लोरमी पुलिस एवं सायबर टीम मुंगेली के संयुक्त अभियान के दौरान महामाया पारा लोरमी में रूपये पैसे का सट्टा के विभिन्न नम्बरों पर हार जीत का दांव लगवाकर जुआ खेलाने वाले शातिर सटोरिया मुकेश लोहार पिता विष्णू लोहार उम्र 32 वर्ष निवासी महामाया पारा लोरमी से नगदी 13 सौ रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इसी क्रम में अज्जू उर्फ अजीत उम्र 19 वर्ष, नीजर कश्यप उम्र 19 वर्ष, आकाश उर्फ दादू उम्र 21 वर्ष सागर कुमार उम्र 23 वर्ष, पवन कुमार उम्र 21 वर्ष, रिंकू कुमार उम्र 18 वर्ष सभी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है एवं लोरमी क्षेत्र के अज्जू उर्फ अजीत तथा अज्जू उर्फ आकाश आपराधिक कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने गुण्डा लिस्ट में लाये जाने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही मे सायबर टीम मुंगेली के उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्र.आर. दयाल गावस्कर यशवंत डाहिरे आरक्षक विकास सिंह, हेमसिंह भेषज पांडेकर एवं थाना लोरमी के निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश यादव, लिलक साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी..