अपर कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

गोताखोरो ने तालाब से युवक का शव किया बरामद , प्रशासन अमला रहा मुस्तेद…

लोरमी/मुंगेली- 21 मार्च 2025

ग्राम साल्हेघोरी रैतरा में 35 वर्षीय युवक की शव को प्रशासन की अगुवाई में गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 10 घंटे की तालाब में खोजबीन के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया गया है।

गुरुवार को दोपहर 2 बजे फास्टरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव ठेलका निवासी संतोष कुमार जोशी 35 वर्ष पिता हरि प्रसाद जोशी अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम साल्हेघोरी (रैतरा) दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आया था।दोपहर 2:00 बजे के आसपास तालाब में नहाने के दौरान डूब गया जिसकी तलाशी अभियान गुरुवार को गोताखोरों ने लगभग 2 घंटे किया लेकिन सुराग नहीं मिला।


दूसरे दिन सुबह एक टीम तालाब में खोजबीन करती रही लेकिन सफलता नही मिलने पर दूसरे टीम ने लगभग 5 बजे काटो में फंसकर निकला। शव को सुरक्षित बाहर निकलकर कर पंचनामा कारवाही कर पुलिस ने पीएम के लिए रवाना किया। गोताखोरों की टीम ने लगभग 8 से 10 घंटा के कड़ी मेहनत के बाद कांटों एवं जाली को मदद से युवक के शव को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा जहाँ युवक को नाहाते देखा गया वहाँ से शव लगभग 50 फिट आगे मिली है!

कलेक्टर राहुल देव पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं प्रशासनिक अमलों ने घटना स्थल का मुवायना कर अधिकारीयो को निर्देशीत किए। इस अवसर एसडीओपी श्री घृतलहरे, नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी जुटे रहे।

एसडीम अजीत पुजारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर युवक की तलाशी अभियान गोताखोर ने सफलतापूर्वक काम किया जो कड़ी मेहनत के बाद शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शव प्राप्त नहीं होते तो तालाब के पानी को भी खाली कर जा सकता था।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार... UCC से आदिवासी समाज को अलग रखने की मांग, गोंडवाना गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन... महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद..