उत्सवकेंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहू

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने भगवान बाजार छपरा में स्नेही छात्रवास का उद्घाटन किया।

बिलासपुर 19 जनवरी 2025

शिक्षा सुनहरे भविष्य की कुंजी: तोखन साहू

  • समाज में जरूरतमंद छात्रों के लिए मील का पत्थर होगा साबित

केंद्रीय आवास व शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा एक ऐसी कुंजी है, जो सुनहरे भविष्य का द्वार खोलती है। इसके बिना बेहतर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने रविवार को बिहार के छपरा में साहू समाज द्वारा आयोजित स्नेही छात्रावास उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने कहा कि सभी को अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब सभी अपने समर्थ के अनुसार राष्ट्र यज्ञ में योगदान दें, जिससे एक विकसित समाज व देश का निर्माण हो सके। स्नेही छात्रावास को उन्होंने समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। साथ ही सभी से आग्रह किया कि देश और समाज के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहें। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश “सबका साथ- सबका विकास” मूल मंत्र की भावना से आगे बढ़ रहा है। आज हर वर्ग के लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़कर मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2047 विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें सभी को महत्वपूर्ण का निर्वाहन करना है। उन्होंने कहा कि स्नेही छात्रावास एक नेक पहल है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने इस नेक पहल के लिए सभी समाज के वरिष्ठ लोगों और इसके कार्य में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके पहले केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू के छपरा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू, छपरा विधायक डॉक्टर सी, एन गुप्ता, आईआरएस शिवनंदन प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

BREAKING
तुलसाघाट नर्सरी में तेंदुए की दस्तक़ ग्रामीण देखकर भाग खड़े हुए, वन विभाग की तलाशी जारी.. होली के पारंपरिक उल्लास को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी... नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की त्वरित पहल से टली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज ही मिलेगा वेतन.. एसएनजी महाविद्यालय में पशुजन्य रोगों के प्रसार बचाव एवं उपायों पर दी गई जानकारी... हाइवा चोरी करने वाले अन्र्तराज्यीय गिरोह का मुंगेली पुलिस द्वारा किया गया पर्दाफाश.. छग अजजा शासकीय सेवक विकास संघ मुंगेली जिलाध्यक्ष अकत सिंह के नेतृत्व में आठ बिंदुओं में लोरमी SDM को... टनलिंग ब्रेकथ्रू से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क विस्तार को मिली नई गति: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू... जनपद पंचायत लोरमी: पहली बार भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए... सुने मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ज... साइबर सेल मुंगेली में कार्यरत आरक्षक अब्दुल रियाज को नवीन पद उप निरीक्षक हेतु किया गया कार्यमुक्त..