छत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीराजनीतीलोरमी

लोरमी की जनता लोरमी में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने है तैयार : डिप्टी सीएम अरुण साव..

लोरमी 10 फ़रवरी 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोरमी पालिका क्षेत्र में किया सघन प्रचार

लोरमी की जनता अपना अध्यक्ष सेवक को चुनेगी, शासक को नहीं : डिप्टी सीएम साव

आप मुझे 19 कमल दो, मैं आपको विकसित लोरमी दूंगा : डिप्टी सीएम अरुण साव

जनता के बीच मौजूद

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं वार्ड प्रत्याशियों के साथ लोरमी शहर के विभिन्न वार्डों में डोर डोर टू जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा किया। इस दौरान श्री साव ने कहा कि, लोरमी के मेरे परिवारजनों ने ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर लोरमी में विकास का कमल खिलाने का मन बना लिया है, क्योंकि बीते एक साल में लोरमी नगर में करोड़ों रुपए के अनेक विकास कार्य हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने लोरमी पालिका के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभा किया। इन सभाओं में जनता जनार्दन से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा जी एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन देने अपील की। श्री साव ने कहा कि, भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुजीत वर्मा जी सरल एवं मृदुभाषी है। वे आपकी सेवा और विकास के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्हें जिताकर विकास के कमल को चुनिए, अगर विकास विरोधी पार्टी को चुनेंगे तो पांच साल पछताना पड़ेगा।

लोरमी की जनता जीत का आशीर्वाद देगी

नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में जनता पहुंची, सभी का कहना है कि हम लोरमी के सर्वांगीण विकास के पक्ष में हैं, हम लोग अध्यक्ष उम्मीदवार भाई सुजीत वर्मा जी और पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। श्री साव ने कहा विश्वास है कि लोरमी की जनता विकास के लिए भाजपा को जिताएगी।

नुक्कड़ सभा में सभी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी, भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page

BREAKING
तुलसाघाट नर्सरी में तेंदुए की दस्तक़ ग्रामीण देखकर भाग खड़े हुए, वन विभाग की तलाशी जारी.. होली के पारंपरिक उल्लास को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी... नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की त्वरित पहल से टली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज ही मिलेगा वेतन.. एसएनजी महाविद्यालय में पशुजन्य रोगों के प्रसार बचाव एवं उपायों पर दी गई जानकारी... हाइवा चोरी करने वाले अन्र्तराज्यीय गिरोह का मुंगेली पुलिस द्वारा किया गया पर्दाफाश.. छग अजजा शासकीय सेवक विकास संघ मुंगेली जिलाध्यक्ष अकत सिंह के नेतृत्व में आठ बिंदुओं में लोरमी SDM को... टनलिंग ब्रेकथ्रू से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क विस्तार को मिली नई गति: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू... जनपद पंचायत लोरमी: पहली बार भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए... सुने मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ज... साइबर सेल मुंगेली में कार्यरत आरक्षक अब्दुल रियाज को नवीन पद उप निरीक्षक हेतु किया गया कार्यमुक्त..