खास खबरडिप्टी सीएम अरुण सावमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर होगी भर्ती…

मुख्यमंत्री के निर्देश और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

रायपुर. 21 सितम्बर 2024. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर विभाग ने वित्त विभाग में इसका प्रस्ताव भेजा था। राज्य शासन के इस फैसले से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी।

वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक और सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनमें उप अभियंता (सिविल) के 118 पद, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस पद, अनुरेखक के 37 पद, केमिस्ट के 12 पद तथा सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पद शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य शासन द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने पर कहा कि नई भर्तियां न केवल विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि इससे नागरिक सेवाओं में भी सुधार होगा। प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। जल जीवन मिशन जैसी फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को निरंतर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सुगमता होगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्यालय भवन का भूमि... भ्रामक प्रचार से बचे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव या किसी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान लोक निर्माण विभाग... उपमुख्यमंत्री अरुण साव की लोरमी नगर पालिका को बड़ी सौगात — 20 करोड़ 98 लाख 82 हजार के विकास कार्यों ... आदिवासी अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्तिक पूर्णिमामाँ नर्मदा आश्रम बरर में पूज्य स्वामी शिव... फरार आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार से हमला करने वाले गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। भगवान श्रीराम का जन्म मर्यादा और नैतिकता की रक्षा के लिए हुआ — चिन्मयानंद बापूउपमुख्यमंत्री अरुण साव... गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी, नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सागर। ऑपरेशन मुस्कान की सफलता : पथरिया पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को भेजा ज... सरस्वती साइकिल योजना विष्णु सरकार की महत्वाकांक्षी पहल : विनय साहू लोरमी का ‘मानस मंच’ अद्वितीय एवं अतुलनीय : डॉ. तिवारी।