क्राइमछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसड़क दुर्घटना

मुंगेली में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर FIR दर्ज

मुंगेली।
दिनांक 25 नवंबर 2025— थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंगेली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना का विवरण

प्रार्थी तैराम साहू पिता बंजरगी साहू, निवासी जगतपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पुत्र ख्वेश साहू और रिश्तेदार हृषिकेश / पंकज साहू के साथ सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान वाहन क्रमांक CG 28 E 7127 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से ख्वेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज साहू को भी शरीर के दाहिने हिस्से में चोटें आईं, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर—

थाना प्रभारी डकोराकला,

फॉरेंसिक अधिकारी, और

अन्य स्टाफ
ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की।

वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना घटित करने पर थाना डकोराकला में अपराध क्रमांक 517/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) BNS के तहत मामला कायम किया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को थाने लाकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

परिजनों में शोक

ख्वेश साहू की असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी