उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमी

मुंगेली व्यापार मेला: चौथे दिन गूंजेगी ठहाकों की बरसात, देश के नामी कवि लगाएंगे हास्य-रस की महफ़िल।

मुंगेली/ छत्तीसगढ़ 28 नवम्बर 2025
अपने भव्य दसवें वर्ष में प्रवेश कर चुका मुंगेली व्यापार मेला इस बार भी खास कार्यक्रमों से लोगों का दिल जीत रहा है। मेले के चौथे दिन अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं।

प्रदेश ही नहीं, बल्कि अब राष्ट्रीय पहचान बना चुका यह मेला जनता के लिए किसी त्योहार से कम नहीं। सालभर लोग इसे “मुंगेली का त्योहार” कहकर याद रखते हैं और इसके आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

हँसी–ठहाकों से सजेगा मुख्य मंच

शुक्रवार की रात मेले के मुख्य मंच पर देशभर के चर्चित कवि अपनी हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार, ओज और गीतों से वातावरण को मनोरंजन की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष का हास्य कवि सम्मेलन कई मायनों में पिछले वर्षों से अलग और खास रहने वाला है।

इन कवियों की मौजूदगी बनाएगी शाम को यादगार

जानी बैरागी – अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि, धार

चेतन चर्चित – हास्य कवि एवं लाफ्टर आर्टिस्ट, मुंबई

विभा सिंह – श्रृंगार रस कवयित्री, बनारस

देवेन्द्र परिहार – संचालक, मुंगेली

भरत द्विवेदी – लोकप्रिय गीतकार, रायपुर

अभिषेक पाण्डेय – सब-रस कवि, कबीरधाम

अक्षत शर्मा – युवा कवि, लोरमी

हर उम्र का मन बहलाएगा हास्य, मिलेगा संदेश भी

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी। कवियों की प्रस्तुतियाँ दर्शकों को सिर्फ ठहाकों से नहीं भरेंगी, बल्कि सामाजिक संदेश भी देंगी।

मेले में रोज़ बढ़ रही भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि यह अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन इस बार भी अपनी खास छाप छोड़ेगा और यादगार रात साबित होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी