उत्सवछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवीर रस कवि सम्मेलन

धौराभाठ में पहली बार आयोजित कवि सम्मेलन 1.0 में गूँजी हास्य, वीरता और प्रेम की स्वर लहरियाँ — श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धौराभाठ में बीते शनिवार इतिहास रचते हुए पहली बार हास्य कवि सम्मेलन 1.0 का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम के महामाया परिसर में आयोजित इस शानदार काव्य संध्या ने माहौल को उत्साह, हँसी और देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से पहुँचे लोकप्रिय कवियों— डी. कृष्णा भारती (हास्य), ईश्वर साहू “आरूग”, शशि भूषण “स्नेही”, सुनील शर्मा “नील” (वीर रस), सोमप्रभा “नूर” (श्रृंगार) और संस्कार साहू (लोरमी)— ने अपनी धारदार व्यंग्य, हास्य, श्रृंगार और देशभक्ति से भरी कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवियों के प्रस्तुतियों पर श्रोता कई बार ठहाकों से लोट-पोट हो उठे, वहीं वीर रस की कविताओं ने सभागार में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक विनय साहू (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा), मुख्य अतिथि वर्षा विक्रम सिंह (अध्यक्ष, जनपद लोरमी), उपाध्यक्ष जिला पंचायत शांति देवचरण भास्कर, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि वर्षा विक्रम सिंह ने धौराभाठ में आयोजित इस प्रथम कवि सम्मेलन को “ग्रामीण अंचल में साहित्यिक परंपरा की नई शुरुआत” बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण संरक्षक विनय साहू ने दिया और आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के अध्यक्ष टेकलाल साहू ने किया।

इस सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य— दामोदर साहू, लेखराम साहू, संतोष धुर्वे, भुवन साहू, सुरेश साहू, अभिजीत तिवारी, नरेन्द्र राठौर— तथा ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र से आए सैकड़ों श्रोताओं ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज कराई और देर रात तक काव्य रस का आनंद लिया।

धौराभाठ का यह कवि सम्मेलन ग्रामीण संस्कृति में साहित्य की नई नींव रखने वाला यादगार आयोजन बन गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी