अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसफलतासाइबर क्राइम

मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — 12 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

शुक्रवार 17 अक्तूबर 2025 – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चिल्फी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिल्फी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 15 अक्टूबर को एक वृद्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग नातिन के साथ गांव के सूर्यकांत कोसले उर्फ जयसुर्यदर्शनकाल कोसले ने खेत के मकान में जबरन दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/25 धारा 64(1), 65(1), 338 बीएनएस एवं 04 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में दो टीम गठित कीं। सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने ग्राम फुलझर के खेत-खार में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, सउनि. रामकुमारी यादव, लव सिंह ध्रुव, प्रआर. सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक मुकेश कुर्रे, प्रशांत कुर्रे, विजय साहू, त्रिलोकी पटेल व महिला आरक्षक संगीता बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्यालय भवन का भूमि... भ्रामक प्रचार से बचे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव या किसी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान लोक निर्माण विभाग... उपमुख्यमंत्री अरुण साव की लोरमी नगर पालिका को बड़ी सौगात — 20 करोड़ 98 लाख 82 हजार के विकास कार्यों ... आदिवासी अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्तिक पूर्णिमामाँ नर्मदा आश्रम बरर में पूज्य स्वामी शिव... फरार आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार से हमला करने वाले गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। भगवान श्रीराम का जन्म मर्यादा और नैतिकता की रक्षा के लिए हुआ — चिन्मयानंद बापूउपमुख्यमंत्री अरुण साव... गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी, नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सागर। ऑपरेशन मुस्कान की सफलता : पथरिया पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को भेजा ज... सरस्वती साइकिल योजना विष्णु सरकार की महत्वाकांक्षी पहल : विनय साहू लोरमी का ‘मानस मंच’ अद्वितीय एवं अतुलनीय : डॉ. तिवारी।