अचानकमार टाइगर रिजर्वखास खबरछत्तीसगढ़बिलासपुरबेलगहनावनमंत्री केदार कश्यपवनांचल

आमागोहान बस्ती के निकट घटित हुई घटनाखोगसरा सर्किल में हिरण की मौत : कारण अज्ञात..

बेलगहना/ बिलासपुर -27 जुलाई 2025 – बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत स्थित वन परिक्षेत्र बेलगहना के खोगसरा सर्किल में दो वर्षीय मादा हिरण की मौत का मामला प्रकाश में आया है।
इस सम्बन्ध मे खोगसरा सर्किल में पदस्थ सहायक परिक्षेत्रअधिकारी नरेंद्र सिंह बैंसवाड़े ने बताया कि घटना 26 जुलाई की है। वन प्रबंध समिति के सदस्यों ने उन्हें दोपहर 3 बजे सूचना दी कि बाजार क्षेत्र के पास एक हिरन मृत पड़ा है। सूचना मिलते ही उच्चअधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मृत हिरण के कूल्हे के पास व अन्य जगहों पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी के अनुसार जब वन अमला वहां पहुंचा तो देखा कि मृत हिरण के शरीर को कौवे व कुत्ते क्षति पहुंचा रहे थे। मृत हिरण के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जब वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री देव चरण मरावी से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ यह बताया की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के सम्बन्ध मे पूछे जाने पर उन्होंने गोल -मोल बाते कही। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पशु चिकित्सालय बेलगहना में पदस्थ चिकित्सक श्री आनंद रघुवंशी अवकाश पर हैं ऐसी स्थिति में अभी तक हिरण के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। वन विभाग के अनुसार कानन पेंडारी में पदस्थ चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना नजर आ रही है की हिरण का पोस्टमार्टम आज संभव नहीं हो पाएगा।इस मामले मे
आसपास के निवासियों के बयान से कुछ खुलासा होने की उम्मीद है। बहरहाल यह मामला जांच का विषय है। देखना यह है कि हिरण की मौत कुत्तों के हमले से हुई या फिर किसी शिकारी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी का स्थल पर नहीं पहुंचना वन्य जीवों के प्रति उनकी संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है। वन विभाग के उच्च अधिकारियो को इस मामले मे भी संज्ञान लेना चाहिए।


दो बातें बता रही हैं कि वन विभाग कितना संजीदा है

मृत हिरण के मामले में दो खबरें छनकर सामने आई है। पहली यह की हिरण का पोस्टमार्टम 26 जुलाई की जगह 27 जुलाई को होगा और दूसरी यह की हिरण की मौत एक-दो दिन पहले हुई है। वन विभाग के कार्यालय से अधिकतम एक किलोमीटर दूरी पर घटना घटित होना और घटना दिवस को वन विभाग को जानकारी नहीं मिलना घोर लापरवाही का परिचायक है साथ ही जांच का विषय भी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान.. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोरमी में निकली तिरंगा यात्रा... लोरमी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 13 लोहे के पाइप बरामद.. जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए... मुंगेली में राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 200 कट्टी चावल समेत 10 ला... मुंगेली जिला टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम.. बाढ़ के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया; राहत शिविर में स्वास्थ्य जा... सावन सोमवार पर सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा हर-हर महादेव, स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ ...