केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूभारतीय जनता पार्टीरायपुर

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाने हेतु केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू का दौरा..


बिलासपुर/मुंगेली – 18 अप्रैल 2025

मुंगेली लोरमी, और कोटा विधानसभा के अनुसूचित जाति समुदाय के परिवारों से भेंट


केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज लोरमी, मुंगेली और कोटा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े पाँच परिवारों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री साहू ने निम्नलिखित ग्रामों में भ्रमण कर आमजनों से आत्मीय संवाद किया:
ग्राम धुमा – श्री साथे लाल भारद्वाज
ग्राम तेंदुआ – श्री विनोद बंजारे
ग्राम लालपुर – श्री राजेन्द्र टण्डन
ग्राम गोरखपुर – श्री अमित सोंडरे
ग्राम कोयलारी – श्री गंगाराम दिवाकर
श्री साहू ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान में संचालित ऐतिहासिक पहलों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहलें:
पंच तीर्थ योजन;-
डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पाँच स्थलों — महू, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई — का समग्र विकास एवं संरक्षण।
डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली
सामाजिक न्याय एवं अनुसंधान हेतु विश्वस्तरीय केंद्र की स्थापना
अम्बेडकर नेशनल मेमोरियल (दिल्ली)
उनके महापरिनिर्वाण स्थल को भव्य डिजिटल संग्रहालय में परिवर्तित किया गया।
SC छात्रवृत्तियाँ एवं अम्बेडकर फाउंडेशन
ओवरसीज स्कॉलरशिप, पोस्ट मैट्रिक योजनाएँ और शैक्षिक प्रोत्साहन कार्यक्रम।
संविधान गौरव यात्रा व समरसता अभियान
बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता यात्राएँ।
अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अम्बेडकर जयंती का आयोजन
विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारतीय दूतावासों में भव्य समारोह।

कांग्रेस द्वारा डॉ. अम्बेडकर के अपमान का इतिहास:
श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद डॉ. अम्बेडकर जैसे युगपुरुष को संसद में दोबारा नहीं भेजा। उनके विचारों और योगदान को लंबे समय तक नजरअंदाज़ किया गया।
श्री साहू ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब को केवल श्रद्धांजलि नहीं दी, बल्कि उन्हें नीति, योजना, और विकास की धुरी बना दिया — यही सच्चा सम्मान है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
महाशिवरात्रि पर लोरमी में आस्था का सैलाब: माँ नर्मदा कुंड और शिवघाट में उमड़ेगे हज़ारो श्रद्धालु... फेयरवेल के नाम पर नियमों की तस्‍करी!मुंगेली के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल पर उठे गंभीर सवाल... लोरमी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात: 5 सड़कों के निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंजूर किए 15 क... लोरमी राजस्व विभाग में अव्यवस्था चरम पर, आमजन और किसान बेहाल अचानकमार टाइगर रिजर्व में आग से सुरक्षा व वन्यप्राणियों के पेयजल प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्प... राजस्व विभाग की सुस्ती से जनता परेशान, बिना अनुमति अनुपस्थिति पर R.I. और पटवारियों को नोटिस गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील — नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए CGWSK ऐप अनिवार्य: शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा म... फुलझर लोरमी में दो दिवसीय माँ भवानी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी मंडल लोरमी ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस